Monday, May, 18,2026

पीएम मोदी स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

गोथेनबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत-स्वीडन संबंधों को नई ऊंचाइ‌यों तक पहुंचाने, वैश्विक सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी का अब तक का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। स्वीडन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' को स्थापना वर्ष 1748 में की गई थी। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक जीवन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया हो। यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का बड़ा संकेत है।

भारतीय परंपरा के तहत बंगाली रीति-रिवाज से उतारी गई आरतीः प्रधानमंत्री मोदी रविवार को आठ साल बाद स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहा उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के विमान को स्वीडिश वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट भी किया, जिसे दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। होटल पहुंचने पर भारतीय परंपरा के तहत बंगाली रीति-रिवाज से आरती उतारी गई। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार, रक्षा, हरित ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, उभरती तकनीक और निवेश जैसे मुद्दों पर स्वीडन के नेतृत्व और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery