Friday, September, 26,2025

नामीबिया में इस साल के अंत तक शुरू होगा UPI

विंडहोक (नामीविया): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नेंडी नदैतवा के बीच वार्ता के बाद बुधवार को यह घोषणा की गई कि यह अफ्रीकी देश इस वर्ष के अंत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की शुरुआत करेगा। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। मोदी-नदैतवा वार्ता में, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-नामीबिया संबंधों के समग्र पहलुओं की समीक्षा की।

चार समझौतों पर हस्ताक्षर

स्टेट हाउस में वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग, नामीबिया में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना, सीडीआरआई (आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन) फ्रेमवर्क और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन फ्रेमवर्क शामिल हैं। इसके अलावा नामीबिया में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

नामीबिया को बताया महत्वपूर्ण साझेदार

राष्ट्रपति नेंडी-नदैतवा के निमंत्रण पर यहां आए मोदी ने नामीबिया को अफ्रीका में एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय साझेदार बताया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी का स्टेट हाउस में स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित

पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में ब्राजील से यहां पहुंचे मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक 'हीरोज एकर' में नामीबिया के संस्थापक सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। नुजोमा ने 1990 में नामीबिया को स्वतंत्रता दिलाई और 15 वर्षों तक इसके पहले राष्ट्रपति रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने नुजोमा को एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन नामीबिया की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया।

बैठक के बाद यह कहा पीएम ने

बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर प्रमुखता से चर्चा हुई। हमने व्यापार, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की। 'प्रोजेक्ट चीता' में नामीबिया की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery