Tuesday, August, 12,2025

पीएम मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

विंडहोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नेंडी-नदैतवा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेल्वित्चिया मिराविलिस' से सम्मानित किया। यह सम्मान नामीबिया की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का प्रतीक है और पीएम मोदी इसे पाने वाले पहले भारतीय नेता बन गए हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार भारत और नामीबिया के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, नामीबिया का वेल्वित्विया कोई साधारण पौधा नहीं है, यह संघर्ष, साहस और संस्कृति का प्रतीक है। यह भारत-नामीबिया मित्रता का सजीव उदाहरण है। उन्होंने यह सम्मान भारत और नामीबिया की जनता तथा दोनों देशों के मजबूत संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत और नामीबिया आजादी के समय से एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और यह दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। मई 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी को यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 देशों की संसदों को संबोधित कर बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 17 देशों की संसदों को संबोधित कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। यह संख्या कांग्रेस से जुड़े सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी.वी. नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के कुल विदेशी संसद संबोधनों के बराबर है। अपने हालिया पांच देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसदों को संबोधित किया। इससे पहले वे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, मंगोलिया, मॉरीशस, गुयाना, फिजी और युगांडा की संसदों में भी बोल चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और लोकतांत्रिक छवि का प्रतीक है। पीएम मोदी का यह रिकॉर्ड भारत की कूटनीतिक सशक्तता और 'ग्लोबल साउथ' के साथ मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery