Thursday, June, 26,2025

साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

निकोसिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों और भारत-साइप्रस की स्थायी मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच भरोसे, साझेदारी और वैश्विक शांति के साझा दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्क बिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर है और इसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच स्थायी द्विपक्षीय सहयोग तथा शांति, समृद्धि और क्षेत्रीय अखंडता के लिए साझा प्रयासों की मान्यता है।

अब तक 23 देश कर चुके सम्मानित

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की कुल संख्या 23 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के प्राचीन सिद्धांत "वसुधैव कुटुंबकम" को वैश्विक स्वीकृति देने जैसा है। मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। साइप्रस के बाद वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर क्रोएशिया की यात्रा करेंगे।

साइप्रस की सांसद ने मोदी के पैर छुए

साइप्रस की सांसद मिकेला किश्रेओटी म्लापा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए उनके पैर छूकर स्वागत किया। यह दृश्य उस समय सामने आया जब मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ 'सेंटर ऑफ निकोसिया' पहुंचे। प्रधानमंत्री ने विनम्रता से अभिवादन स्वीकार किया।

यह युद्ध का युग नहीं: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहा संघर्ष चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 'यह युद्ध का युग नहीं है।' मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बातचीत के जरिए समाधान और स्थिरता बहाल करना मानवता की मांग है। प्रधानमंत्री ने सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साइप्रस के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साइप्रस के समर्थन के लिए आभारी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery