Saturday, July, 05,2025

घाना की विकास यात्रा में सह-यात्री है भारत: मोदी

अक्करा (घाना): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को घाना पहुंचे थे। दो दिवसीय दौरे के बाद वह गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हो गए।

घाना यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच व्यापक वार्ता हुई, जिसके बाद कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें सबसे अहम समझौता रेयर अर्थ मिनरल्स की खोज और खनन को लेकर हुआ है। यह खनिज भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) उद्योग के लिए अत्यंत जरूरी हैं।

चीन अब तक इन खनिजों पर अपना नियंत्रण बनाए हुए था, जिससे भारत को नुकसान हो रहा था। ऐसे में यह करार चीन के एकाधिकार को चुनौती देने की दिशा में भारत का बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। भारत, घाना की विकास यात्रा में सहभागी और सह-यात्री बनेगा। साथ ही भारत अपनी यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली का अनुभव घाना के साथ साझा करेगा। दोनों देशों ने संस्कृति, पारंपरिक चिकित्सा, गुणवत्ता मानकों और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी चार महत्वपूर्ण समझौते किए, जो संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को भारत आने का निमंत्रण दिया।

भारत-घाना के बीच चार अहम समझौते

  • कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने पर सहमति।
  • आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा व अनुसंधान में सहयोग होगा।
  • गुणवत्ता मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं में भारत-घाना के बीच साझेदारी।
  • विदेश मंत्रालय स्तर पर स्थायी संयुक्त आयोग का गठन होगा।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है तथा इस खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। मोदी ने कहा, "हमने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में घाना के सहयोग के लिए आभार जताया।" दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में संघर्षों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

घाना के राष्ट्रपति-स्पीकर को दिए तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना दौर के दौरान भारतीय कला और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खास उपहार लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा, उनकी पत्नी और संसद अध्यक्ष को भारत की पारंपरिक कलाकृतियों से जुड़े अनोखे और सुंदर तोहफे दिए। उन्होंने राष्ट्रपति जॉन महामा को कर्नाटक की प्रसिद्ध बिदरी कला का फूलदान भेंट किया। पीएम ने घाना के राष्ट्रपति की पत्नी लॉर्डिना महामा को ओडिशा के कटक की प्रसिद्ध तारकासी कारीगरी वाला सिल्वर पर्स भेंट किया। यह पर्स बेहद नाजुक और महीन चांदी के तारों से हाथ से बुना गया है। इसके अलावा घाना के संसद अध्यक्ष अल्बन बैगबिन को पश्चिम बंगाल में तैयार किया हाथी अंबावरी भेंट किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery