Wednesday, February, 04,2026

पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

अदीस अबाबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया का दौरा किया, जहां उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया' प्रदान किया गया। यह सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने हैं। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उन्हें यह पुरस्कार देकर भारत-इथियोपिया के ऐतिहासिक और मित्रतापूर्ण संबंधों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान पर आभार जताते हुए कहा कि इथियोपिया की यह उनकी पहली यात्रा है, लेकिन यहां उन्हें गहरा अपनापन और आत्मीयता महसूस हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को अपना मित्र और भाई बताया।

इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में मोदी का औपचारिक स्वागत किया। नेशनल पैलेस में दोनों नेताओं की वार्ता में अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। मोदी ने बताया कि भविष्य की संभावनाओं के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाएगा। मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर इथियोपिया के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को संग्रहालय लेकर गए जॉर्डन के युवराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की चार दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान जॉर्डन और इथियोपिया में दिखी आत्मीय कूटनीति ने भारत के वैश्विक संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया। जॉर्डन में युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा स्वयं वाहन चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले जाना दोनों देशों के बीच बढ़ती गर्मजोशी का प्रतीक बना। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर युवराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संग्रहालय में जॉर्डन के इतिहास और संस्कृति को समझने का अवसर मिला। उन्होंने युवराज के साथ हुई विस्तृत बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि जॉर्डन की प्रगति के प्रति उनका जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery