Thursday, June, 26,2025

व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में नई गति लाएगी यात्रा: मोदी

निकोसिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे, जहां उनका जोर भारत-साइप्रस के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर रहेगा।

लार्नाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस ने प्रधानमंत्री मोदी का विशेष गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मोदी, पिछले दो दशकों में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि साइप्रस पहुंच गया हूं। मेरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस का आभार। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों में विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में नई गति लाएगी।

'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के साथ स्वागत

राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने भी सोशल मीडिया पर इस यात्रा को "ऐतिहासिक" बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में "नया अध्याय" खोलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। यूरोपीय संघ की दक्षिण-पूर्वी सीमा पर आपका स्वागत है। हम साथ मिलकर समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने का वादा करते हैं। प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा साझा मूल्यों और विश्वास पर आधारित एक "विश्वसनीय साझेदारी" को मजबूत करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery