Tuesday, August, 12,2025

ब्राजील ने मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ब्राजीलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' प्रदान किया है। यह सम्मान ब्राजील की ओर से किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने राजधानी ब्राजीलिया में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी इस समय ब्राजील के राजकीय दौरे पर हैं और इससे पहले वे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रियो डी जनेरियो पहुंचे थे। इसके बाद वे राजधानी ब्राजीलिया पहुंचे, जहां अल्वोराडा पैलेस में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत और शिव तांडव स्रोत की प्रस्तुतियां दी गईं। दोनों देशों के राष्ट्रगान भी बजाए गए।

PM मोदी ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। मैं इसे भारत और ब्राजील की मैत्री को समर्पित करता हूं। उन्होंने राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और ब्राजील की जनता का धन्यवाद भी किया।

अब तक 26 देशों ने किया सम्मानित

ब्राजील के इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अब तक 26 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें घाना, साइप्रस और त्रिनिदाद और टोबैगो ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था। 3 जून 2025 को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। 5 जून, 2025 को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगों' से सम्मानित किया गया। 16 जून 2025 को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उन्हें 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।।' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी को लगातार मिलते ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता को दशति हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती स्थिति और प्रभाव का प्रमाण भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 10 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं। अब तक वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेटीना का दौरा कर चुके हैं। फिलहाल वे ब्राजील दौरे पर हैं और यहां से नामीबिया जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery