Thursday, June, 26,2025

खतरनाक मोड़ ले सकती थी भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि भारत-पाक युद्ध की स्थिति बेहद खतरनाक मोड़ ले सकती थी।

उन्होंने यह टिप्पणी पीओके के मुजफ्फराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में की, जहां उन्होंने सैन्य संघर्ष में मारे गए नागरिकों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपे। भारत ने 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई तक भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। 10 मई को दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने इसे ठुकरा दिया और सीधे हमला किया, जिसका जवाब दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा था और यह भी कहा कि पाकिस्तान ने 1971 की हार का "बदला" ले लिया है। 1971 में भारत-पाक युद्ध के परिणामस्वरूप पाकिस्तान का विभाजन हुआ था और बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery