Friday, June, 27,2025

चीन की मदद से परमाणु हथियारों को नई धार दे रहा पाकिस्तान

वॉशिंगटन: पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण करते हुए उसमें तेजी से सुधार कर रहा है। पाकिस्तान को इसके लिए चीन जैसे विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से लगातार मदद मिल रही है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने 2025 के लिए अपनी विश्वव्यापी खतरा आकलन रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में आने वाले वर्षों के लिए पाकिस्तान की सैन्य योजनाओं का भी जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की कोशिश अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने की है। इसके साथ ही वह अपने परमाणु सामग्री और कमांड कंट्रोल सिस्टम की सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहा है।

भारत हिंद महासागर में कर रहा रक्षा साझेदारी को मजबूत

रिपोर्ट में अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले का जिक्र भी है, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। रिपोर्ट में भारत को लेकर कहा गया कि नई दिल्ली हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रक्षा साझेदारियों को मजबूत कर रही है ताकि चीन के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके। इसमें भारत-चीन सीमा विवाद का भी जिक्र है। दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बिंदुओं से अपनी सेनाओं को हटाने पर सहमति जताई है, लेकिन सीमा विवाद का स्थायी हल अभी नहीं निकला है।

भारत को अस्तित्व का खतरा मानता है पाक

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानती है। ऐसे में पाकिस्तान भारत के पारंपरिक सैन्य संतुलन और परमाणु हथियारों के विकास सहित अपने सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयास को जारी रखेगा। भारत के अलावा टीटीपी और बलूच विद्रोहियों के हमलों की वजह से भी पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर देगा।

चीन से कई देशों से होकर पहुंच रही है सामग्री

रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियार बनाने के लिए जरूरी सामान और तकनीक चीन से ले रहा है। ये सामान हांगकांग, सिंगापुर, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के रास्ते पाकिस्तान पहुंच रहा है। हालांकि, चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती में कुछ तनाव भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमलों की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई है। फिर भी, चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य उपकरण सप्लायर बना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery