Tuesday, April, 22,2025

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर प्रदर्शनकारियों का हमला

इस्लामाबाद: बांग्लादेश में एक हिंद नेता की पीट-पीटकर हत्या की खबरों के बीच अब पाकिस्तान से एक हिंदू राज्य मंत्री खोल दास पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किए जाने की खबर आई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार में धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को सिंध प्रांत के थट्टा जिले में गुजर रहे थे, तभी उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके गए। उन पर पंजाब में प्रस्तावित नहरों के निर्माण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। प्रदर्शनकारियों की आशंका है कि नहरों के निर्माण से सिंचाई के लिए जरूप्पी नदियों का बहाव कम हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नाहीं हुआ। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और उन्हें घटना को गहन जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। 

कोतिस्तानी सतारुद्र पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्य हैं। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी की संधीय सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। संघीय सूचना मंत्री अत्ता तरार ने भी घटना का संज्ञान लिया और इसे हमला करार किया। तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्योरा तथा संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस बीच, पुलिस ने सिंध तरक्की पसंद पार्टी के नेता सैवद जलाल शाह को कोहिस्तानी के काफिले पर हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में उनकी पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं के नाम भी दर्ज हैं।

पंजाब में नहरों के निर्माण का हो रहा है सिंध में विरोध

पाकिस्तान की संघीय सरकार ने घोषणा की है कि ग्रीन पाकिस्तान पहल के तहत चोलिस्तान क्षेत्र में भूमि की सिचाई के लिए पंजाब प्रात में छह नहरों का निर्माण किया जाएगा है। परियोजना को सेना, संघीय सरकार और पंजाब प्रांत के प्रशासन का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, सिंध में विभिद्ध दल और राष्ट्रवादी समूह इस परियोजना का विरोध कर रहे है। उनका तर्क है कि नहरों के कारण पानी का बहाव कम हो जाएगा और प्रात में सिंचाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारी प्रस्तावित नहरों का विरोध कर रहे है।

2024 में दूसरी बार चुनाव जीते थे कोहिस्तानी

नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर मौजूद निजी जानकारी के अनुसार, कोहिस्तानी सिथ के जमशोरी जिले से संबंध स्याते हैं और पहली बार 2018 में पीएमएल-एन के टिकट पर संसद के सदस्य चुने गए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, यह 2024 में फिर चुनाव जीते और उन्हें मंत्री बनाया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery