Wednesday, November, 26,2025

अफगानिस्तान ने किया 58 पाक सैनिकों को मारने का दावा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान- अफगानिस्तान सीमा पर रविवार रात हुई भीषण झड़पों में कम से कम 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक तालिबान तथा संबद्ध आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार आक्रमण का आरोप लगा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान का दावा है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए। अफगान बलों ने खैबर पख्तूनख्वा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल और बलुचिस्तान में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अगर विरोधी पक्ष सीमा उल्लंघन करता है, तो उनकी सेना जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगर पाक शांति नहीं चाहता, तो हमारे पास दूसरे विकल्प भीः मुत्ताकी

भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन अगर प्रयास विफल रहे, तो उनके पास अन्य विकल्प भी हैं। मुत्ताकी ने बताया कि उनका देश किसी भी बाहरी आक्रमण का सामना करने के लिए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर भारत-अफगान संबंधों पर भी चर्चा हुई।

अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पर अभियान रोका

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अभियान के दौरान नौ अफगान सैनिक मारे गए और 16 घायल हुए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के अनुरोध पर अभियान मध्यरात्रि को रोक दिया गया। पाकिस्तानी सेना ने बयान में कहा कि 11-12 अक्टूबर की मध्यरात्रि को तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने बिना उकसावे के हमला किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery