Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में वैश्विक एकजुटता की आवश्यकताः बिरला

लिस्वन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से पालन करता है और सभी देशों को इस वैश्विक लड़ाई में एकजुट होना चाहिए। बिरला ने कहा कि आतंकवाद आज के विश्व में वैश्विक शांति, स्थिरता और मानवाधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी प्रगतिशील राष्ट्रों को एकजुट होकर साझा रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला भारत की प्रगति और सामाजिक सौहार्द को बाधित करने का प्रयास था, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की बहादुरी, कौशल और महाबुझ ने इन नापाक इरादों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत भारत ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर खतरे को समाप्त किया। बिरला पुर्तगाल के लिस्बन में पुर्तगाली गणराज्य को संसद के अध्यक्ष जोजे पेद्रो अगियार-ब्रांको से द्विपक्षीय मुलाकात कर रहे थे।

वे वर्तमान में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए बासीलिया, ब्राजील में आयोजित हो रहे 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने जा रहे हैं। बिरला ने तुवालु के गृह, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण मंत्री माईना तालिया से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, जलवायु कार्रवाई, शिक्षा और रणनीतिक साझेदारी के क्षेत्रों में भारत-तुवालु सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। बिरला ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता में तुवालु के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

भारत-पुर्तगाल के बीच खुले साझेदारी के नए द्वार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के संबंध 500 वर्षों से भी अधिक पुराने हैं। यह ऐतिहासिक जुड़ाव व्यापार और वाणिज्य से आगे बढ़कर हमारे नागरिकों के बीच गहरे सांस्कृतिक और जनसंपर्क संबंध स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और आज दोनों देश साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने और परस्पर विकास के लिए सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पुर्तगाल साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, शांति, बहुलवाद और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण वैश्विक मंचों पर स्वाभाविक साझेदार हैं। उच्चस्तरीय संवादों और यात्राओं ने द्विपक्षीय सहयोग को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच व्यापार 50% तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत पुर्तगाल को एक भरोसेमंद और तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था मानता है और नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

AI के जरिए संसद हुई डिजिटल और जनोन्मुखी

ओम बिरला ने बताया कि भारतीय संसद तकनीकी नवाचारों को अपनाकर आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को ढाल रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से भारत की विधायी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक केंद्रित बनी है। उन्होंने 'डिजिटल संसद' पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक तकनीक आधारित मंच है जो सासदो, नागरिको, मंत्रालयों और अन्य हितधारकों को जोडता है, जिससे कार्य प्रणाली तेज, पारदर्शी और अधिक सुलभ बनी है। उन्होंने कहा कि पुराने संसदीय अभिलेखों को एआई की मदद से डिजिटाइज किया जा रहा है जिससे भारत की विधायी विरासत संरक्षित और जनसुलभ बन रही है। भारत की भाषायी विविधता पर बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद में एआई आधारित उपकरणों से कार्यवाही को देश की 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery