Saturday, February, 28,2026

इजराइल में चलेगा भारतीय UPI, जल्द होगा FTA

यरूशलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे के आखिरी दिन भारत-इजराइल संबंधों को नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले हुए। द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि इजराइल में भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम लागू किया जाएगा। साथ ही दोनों देशों ने जल्द मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता जताई। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने यरूशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचकर नाजी शासन में मारे गए छह मिलियन यहूदियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात की। राष्ट्रपति होंग ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की, वहीं मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया।

दोस्ती भी, विकास भी और सुरक्षा भी

भारत और इजराइल के बीच एफटीए पर बातचीत का पहला दौर 23 से 26 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नवंबर 2025 में 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' पर हस्ताक्षर के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ी। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच 3.62 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। गुड्स एंड सर्विसेज ट्रेड, रूल्स ऑफ ओरिजन, कस्टम प्रक्रियाएं, बौद्धिक संपदा अधिकार और तकनीकी बाधाओं जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञ स्तर की चर्चा जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट हैं और पश्चिम एशिया में शांति भारत के लिए भी प्राथमिकता है। इजराइल यात्रा ने यह संदेश दिया है कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखते हुए वैश्विक साझेदारियों को नए आयाम दे रहा है।

बहुआयामी समझौतों पर मुहर

दोनों देशों ने व्यापार, तकनीक, रक्षा और ऊर्जा सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति जताई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने का निर्णय हुआ। रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास, उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर जोर दिया गया। सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने की बात कही गई। कृषि सहयोग को नई गति देने के लिए भारत में इजराइल की मदद से स्थापित 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' की संख्या 100 तक बढ़ाने और 'विलेज ऑफ एक्सीलेंस' मॉडल लागू करने की घोषणा की गई। इससे किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery