Friday, September, 26,2025

एकल बाजारों पर निर्भरता कम करे 'ग्लोबल साउथ': जयशंकर

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र से इतर 'ग्लोबल साउथ' देशों की उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि विकासशील देशों को किसी एक बाजार या आपूर्तिकर्ता पर निर्भरता कम करनी होगी और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना होगा। उन्होंने निष्पक्ष आर्थिक प्रथाओं, दक्षिण-दक्षिण व्यापार एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की। जयशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में महामारी के झटकों से लेकर यूक्रेन और गाजा युद्ध, जलवायु परिवर्तन, अस्थिर व्यापार और निवेश प्रवाह जैसी चुनौतियां 'ग्लोबल साउथ' के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बहुपक्षवाद की अवधारणा ही संकट में है और आवश्यक सुधारों में देरी का नुकसान अब स्पष्ट दिखने लगा है। विदेश मंत्री ने कहा कि ग्लोबल साउथ को एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में समान अवसर की मांग करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विकासशील देशों को उत्पादन का लोकतांत्रिकीकरण करना होगा और संतुलित आर्थिक संबंधों के लिए स्थिर वातावरण तैयार करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र-वैश्विक संस्थानों में सुधार की अपील

 जयशंकर ने खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले संघर्षों के तत्काल समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समुद्री नौवहन सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण और वैश्विक साझा संसाधनों के संरक्षण पर भी गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। अपने संबोधन में जयशंकर ने विकासशील देशों की सामूहिक आवाज और प्रभाव को मजबूत करने के लिए पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे। इनमें मौजूदा मंचों के जरिए परामर्श को मजबूत करना, दक्षिण-दक्षिण सहयोग बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संस्थानों में सुधार लाना शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्लोबल साउथ को केवल नॉर्थ के दृष्टिकोणों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि जलवायु न्याय और सतत विकास जैसे मुद्दों पर स्वयं पहल करनी चाहिए।

दुनिया हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल: जेलेंस्की

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि दुनिया इस समय 'इतिहास की हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़' में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अपने युद्ध का विस्तार यूरोप में करना चाहता है। जेलेंस्की ने कहा कि अब रूसी ड्रोन पूरे यूरोप में उड़ रहे हैं और पुतिन अन्य देशों में भी सैन्य अभियान फैला रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery