Monday, June, 15,2026

सीजफायर तक खुला होर्मुज

तेहरान: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों की अनिश्चितता के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने की घोषणा की है। यह फैसला लेबनान और इजराइल में 10 दिनों के सीजफायर समझौते के बाद लिया गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सभी व्यापारिक जहाजों को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से आने-जाने की पूर्ण अनुमति दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सीजफायर की अवधि तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि इस जलमार्ग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। युद्ध के दौरान ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा था, जबकि तेल और गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। अब इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार को राहत मिलने की उम्मीद है।

तय रूट से होगी आवाजाही

ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों को पहले से तय और समन्वित मार्ग का ही पालन करना होगा। यह मार्ग ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। इसी के तहत जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

ट्रंप का रिएक्शन-थैंक्यू ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'ईरान ने अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और पूरी तरह से गुजरने के लिए तैयार है।

तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू

होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस कदम से फारस की खाड़ी से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जिससे ग्राहकों तक कच्चे तेल की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। बेंचमार्क अमेरिकी क्रूड की कीमत 10.8 प्रतिशत लुढ़ककर 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 10.3 प्रतिशत टूटकर 89.13 डॉलर पर आ गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery