Thursday, June, 26,2025

दो खेमों में बंटी महाशक्तियां ईरान के पक्ष में आए रूस-चीन

तेहरान / तेल अवीव: ईरान और इजराइल के बीच सैन्य संघर्ष और भीषण होता जा रहा है। इजराइल ने गुरुवार को ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल के दक्षिणी शहर बीरशेबा में स्थित 'सोरोका मेडिकल सेंटर' पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ। जहां 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा तेल अवीव में कई आवासीय इमारातें को भी निशाना बनाया गया है। इजराइली स्वास्थ्य मंत्रालय ने ईरानी हमलों
में कुल 240 लोग घायल होने की बात कही है। दूसरी ओर ईरान- इजराइल संघर्ष पर दुनिया अब दो फाड़ होती नजर आ रही है।
अमेरिका पहले से ही इजराइल का समर्थन कर रहा है और वह खुद ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है। वहीं, रूस और चीन खुलकर ईरान के समर्थन में आ गए हैं।

रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर वह युद्ध में कूदता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, चीन ने इजराइल से तुरंत युद्धविराम करने को कहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो ट्रक लहजे में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का सही तरीका युद्ध कभी नहीं हो सकता है। ईरान के मिसाइल हमलों के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का अस्तित्व नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि इजराइली रक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं और वे जानते हैं कि अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, इस आदमी को बिल्कुल भी अस्तित्व में नहीं रहना चाहिए।

ईरानी मिसाइलें इजराइल के लिए चुनौती

वहीं, इजराइली सेना के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि ईरान ने अपने हमले में कई आयुधों वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिससे इजराइल की सुरक्षा के लिए नई चुनौती पैदा हो गई है। कई आयुधों वाली मिसाइल इजराइल की 'आयरन डोम' जैसी हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए अधिक कठिन चुनौती पेश कर सकती है।

ईरान में हमलों में 639 लोग मारे गए

वाशिंगटन स्थित एक ईरानी मानवाधिकार समूह ने बताया कि ईरान में 263 आम नागरिकों सहित 639 लोग मारे गए हैं और 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने करीब 400 मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं, जिससे इजराइल में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

ईरानी विदेश मंत्री आज जाएंगे जिनेवा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वह अपने यूरोपीय समकक्षों के साथ बैठक के लिए शुक्रवार को जिनेवा जाएंगे, जिससे संकेत मिलता है कि कोई नई कूटनीतिक पहल आकार ले सकती है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि बैठक में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery