Sunday, March, 15,2026

ईरान ने कर दिया ऐलान, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे भारत के टैंकर... भारत की कूटनीतिक जीत

तेल अवीव: फारस की खाड़ी में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा चिंताओं के बीच ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भारत को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग देने का वादा किया है। यह जलडमरूमध्य एक अहम वैश्विक शिपिंग मार्ग है। राजदूत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत और ईरान के बीच दोस्ताना संबंध हैं। ईरान के ऐलान के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय ध्वज वाले 28 जहाजों में से एक जहाज सुरक्षित रूप से भारत रवाना हो गया। वहीं, ओमान के सोहर प्रांत में ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। वहीं इजराइल ने दावा किया है कि उसकी ओर से की गई एयर स्ट्राइक में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल कोमा में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिए कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन घायल हैं। ब्रिटिश मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery