Sunday, October, 05,2025

अमेरिका में गुजराती पिता-बेटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी अरेस्ट

न्यूयॉर्क: अमेरिका में दो घटनाओं ने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में हुई, जहां भारतीय मूल के 56 वर्षीय प्रदीप कुमार पटेल और उनकी 24 वर्षीय बेटी की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना कैलिफोर्निया के सेंटा एना शहर की है, जहां एक भारतीय मूल की महिला ने अपने ही 11 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

गोलीबारी की घटना

वर्जीनिया के लैंकफोर्ड हाईवे स्थित एक दुकान में बुधवार तड़के गोलीबारी हुई। पुलिस को सुबह 5:30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। वहां प्रदीप कुमार पटेल मृत अवस्था में मिले जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक ही दुकान में काम करते थे। एकोमैक काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। हालांकि, अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रदीप मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery