Saturday, April, 19,2025

'पाकिस्तान को अधिकृत कश्मीर खाली करना होगा'

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा जारी रखे हुए है, जो उसे खाली करना होगा।

ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अनुकूलता को बढ़ावा देने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की खुली बहस में कीं। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के संदर्भ
में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा। हरीश की यह कड़ी प्रतिक्रिया पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद आई। उन्होंने कहा, इस तरह के बार-बार उल्लेख न तो उनके (पाकिस्तान के) अवैध दावों को मान्य करते हैं और न ही उनके राज्य प्रायोजित सीमा पार से आतंकवाद को उचित ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे।

शांतिसैनिकों की सुरक्षा सर्वोपरि

हरीश ने कहा कि शांति स्थापना का कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और इसमें शांतिसैनिकों को गैर-सरकारी तत्वों, सशस्त्र समूहों तथा आतंकवादियों से जूझना पड़ता है। शांतिसैनिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। जटिल संघर्षों और विषम खतरों से भरे इस युग में, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शांति के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वालों को पर्याप्त सुरक्षा मिले और शांति सैनिकों के खिलाफ अपराध करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। शांति स्थापना के लिए आधुनिक चुनौतियों का मुकाबला करने के वास्ते शांति स्थापना मिशन को पर्याप्त रूप से वित्त और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery