Friday, April, 25,2025

वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत व पुर्तगाल

लिस्बन: भारत और पुर्तगाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य वैश्विक मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सुसा के बीच यहां हुई बातचीत के दौरान यह सहमति बनी।

पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने डी सुसा के साथ अकेले में बैठक की, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता में दोनों देशों के पारस्परिक हितों से संबंधित सभी मामलों पर चर्चा की गई। पुर्तगाली राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास 'पैलेसियो डी बेलेम' में उनकी बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं' पर चर्चा की। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हमने साझा हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। हमने अपने दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि हमने विशेष रूप से व्यापार और निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और गतिशीलता के क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत करने तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क को और बढ़ावा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रपति मुर्म की सोमवार को शुरू हुई पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और यूरोप के बीच संपर्क बढ़ रहा है और दोनों पक्षों को इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।भारत और पुर्तगाल के बीच कारोबार 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का है और पिछले पांच वर्षों में इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह लगातार बढ़ रहा है।

डाक टिकट जारी

राष्ट्रपति मुर्मू और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की पुन स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से विशेष स्मृति टिकट का एक सेट जारी किया। इन टिकट में दोनों देशों की जीवंत पारंपरिक वेशभूषा को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery