Monday, April, 21,2025

दुनिया मंदी की ओर... भारत की वृद्धि दर 6.5% रहने की उम्मीद

संयुक्त राष्ट्र: वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद लगातार मजबूत सार्वजनिक व्यय और उदार मौद्रिक नीतिगत रुख के साथ भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके साथ यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखेगा। दूसरी तरफ, मौजूदा व्यापार तनाव बढ़ने और अनिश्चितता के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (अंकटाड) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2025 में वैश्विक वृद्धि दर धीमी होकर 2.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिससे विश्व अर्थव्यवस्था मंदी के रास्ते पर जाने की आशंका है। 'व्यापार और विकास दूरदर्शिता 2025 दबाव, अनिश्चितता वैश्विक आर्थिक संभावनाओं को नया आकार देती' शीर्षक से बुधवार को जारी रिपोर्ट में उन जोखिमों का जिक्र किया गया है जो वैश्विक परिदृश्य को पटरी से उतार रहे हैं।

इसमें व्यापार नीति के स्तर पर झटके, वित्तीय अस्थिरता और अनिश्चितता का बढ़ना शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2025 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो 2024 की 6.9 प्रतिशत वृद्धि से थोड़ी कम है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया क्षेत्र की वृद्धि दर 2025 में 5.6 प्रतिशत रहेगी। इसका कारण महंगाई में कमी से क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में नरम मौद्रिक नीति रुख अपनाया जा रहा है। हालांकि, खाद्य मूल्य में उतार-चढ़ाव को लेकर जोखिम बना रहेगा और कर्ज की जटिल स्थिति बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी अर्थव्यवस्थाओं पर बोझ बढ़ा सकती है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery