Tuesday, November, 25,2025

स्वामी विवेकानंद केंद्र और 'नमस्ते फ्रांस' महोत्सव पर भारत-फ्रांस की चर्चा

पेरिस: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को फ्रांस पहुंचे। पेरिस में उनकी मुलाकात फ्रांस की संस्कृति मंत्री रशीदा दाती से हुई। दाती ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शेखावत पारंपरिक जोधपुरी सूट में नजर आए, जिसने भारत की सांस्कृतिक पहचान को विशेष रूप से उभारा। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में पेरिस में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना, वर्ष 2026 में प्रस्तावित भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष तथा 'नमस्ते फ्रांस' महोत्सव के अगले संस्करण का आयोजन शामिल रहा। शेखावत ने बैठक के बाद कहा कि फ्रांस की संस्कृति मंत्री से मिलकर खुशी हुई।

हमने विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, नवाचार वर्ष और नमस्ते फ्रांस महोत्सव पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी दीर्घकालिक मित्रता का आधार है और हम इसे नए आयाम देंगे। शेखावत ने कहा कि यह महत्वपूर्ण संवाद दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देगा। आने वाले वर्षों में भारत-फ्रांस संबंधों में न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बल्कि नवाचार और रचनात्मक सहयोग भी नए मुकाम तक पहुंचने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery