Wednesday, August, 13,2025

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस पर लगाए नए कठोर प्रतिबंध

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की है। इन प्रतिबंधों में विशेष रूप से युक्रेन से युद्ध के दौरान लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए अवैध रूप से तेल परिवहन कर रहे रूसी 'छद्य बेड़े' के लगभग 200 जहाजों को निशाना बनाया गया। नए प्रतिबंधों के तहत 27 देशों के इस संगठन ने कुल 189 जहाजों को निशाना बनाया है, कई संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है तथा कई अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध एवं रूसी कंपनियों पर बंदिशें लगा दी हैं। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ब्रसेल्स में इन कदमों पर मुहर लगाई। दूसरी ओर समानांतर कार्रवाई के तहत ब्रिटेन ने भी 100 नए प्रतिबंध लगाते हुए रूसी छद्म बेड़े को निशाना बनाया। उसके बारे में उसने कहा कि इसका उद्देश्य क्रेमलिन पर दबाव बढ़ाना है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने ब्रसेल्स में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति बहाली के प्रति रुचि लेने का दिखावा कर रहे हैं, ऐसे में उन पर और प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। रूस की कार्रवाइयों और रूम को सक्षम बनाने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूस अपने जहाजों के 'छद्म बेड़े' का इस्तेमाल तेल और गैस की ढुलाई या चोरी किए गए यूक्रेनी अनाज को ले जाने के लिए करता है। यूरोपीय संघ ने अब कुल मिलाकर लगभग 350 जहाजों को निशाना बनाया है।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि इस छद्म बेड़े में लगभग 500 पुराने जहाज शामिल हैं, जिनके स्वामित्व और सुरक्षा पद्धतियों का कोई अता-पता नहीं है। उनका कहना है कि ये जहाज प्रतिबंधों से बच रहे हैं और तेल राजस्व की प्राप्ति में सहयोग कर रहे हैं। यूरोपीय संघ ने यह भी कहा कि उसने उन लोगों और बीमा उपक्रम समेत कंपनियों को निशाना बनाया है, जो छदा बेड़े के संचालन को संभव बनाती हैं, फलस्वरूप संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और हांगकांग को नुकसान पहुंचता है।

ब्रिटिश प्रतिबंध वित्तीय संस्थाओं पर भी लागू होंगे

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रूस पर ब्रिटेन के प्रतिबंध रूस की सैन्य, ऊर्जा निर्यात और सूचना युद्ध का समर्थन करने वाली संस्थाओं के साथ-साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित करने वाली वित्तीय संस्थाओं पर भी लागू होंगे।

पुतिन से युद्धविराम पर सहमत होने की अपील

विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि पुतिन के हालिया हमलों ने एक बार फिर युद्धोन्मादी के रूप में उनके असली चेहरे को सामने ला दिया है। हम उनसे तुरंत पूर्ण, बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत होने की अपील करते है ताकि न्यायपूर्ण और स्थायी शांति पर बातचीत हो सके।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery