Friday, September, 26,2025

संयुक्त राष्ट्र 'खोखले शब्दों' वाला संगठन, युद्धों में मदद नहीं मिलतीः ट्रंप

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय संगठन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिन युद्धों को उन्होंने रुकवाया, उनके बारे में संयुक्त राष्ट्र ने उनसे संपर्क नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि दुनिया में जारी 7 जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी, लेकिन मैंने ये सभी जंग खत्म कराईं। ट्रंप ने फिर भारत पाकिस्तान की बीच जंग रुकवाने का दावा किया। ट्रंप ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है, लेकिन यह उस क्षमता के आस-पास भी नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकतर मामलों में वे सिर्फ कड़े शब्दों वाले पत्र लिखते हैं और फिर उस पर अमल नहीं करते। ये खोखले शब्द हैं और खोखले शब्दों से युद्ध हल नहीं होते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैश्विक नेताओं को बताया कि अमेरिका 'दुनिया में सबसे गर्म देश' है और व्यापार के लिहाज से भी यह सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था उनके पहले कार्यकाल की तुलना में "बड़ी और बेहतर है और अब अमेरिका को पहले से अधिक सम्मान मिला है। ट्रंप ने अपने भाषण में दो बार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधा।

संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन की शुरुआत ट्रंप ने एक चुटकुले के साथ की, जिसमें उन्होंने खराब टेलीप्रॉम्प्टर की ओर इशारा करते हुए कहा, बिना टेलीप्रॉम्प्टर बोलना अच्छा है, इससे आप दिल से बोलते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery