Monday, August, 11,2025

भारत पर 25% टैरिफ लगाया, एक अगस्त से होगा प्रभावी

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत का नया आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा कर दी है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर वार्ता जारी है। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में उठाया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की व्यापार नीतियों को दुनिया में सबसे कठिन और अप्रिय करार दिया। उन्होंने लिखा, भारत हमारा मित्र है, लेकिन वह अत्यधिक शुल्क और गैर-मौद्रिक बाधाओं के माध्यम से निष्पक्ष व्यापार में बाधा डालता है। अब उसे इसके लिए भुगतान करना होगा।

रूस से खरीद पर भी 'जुर्माना'

ट्रंप ने भारत को रूस से सैन्य साजो-सामान, तेल और ऊर्जा उत्पादों की खरीद पर अतिरिक्त जुर्माने की चेतावनी भी दी है। उनके अनुसार, यह खरीद ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूस, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करे। उल्लेखनीय है कि रूस से भारत का कच्चा तेल आयात 2022 में 0.2% था जो अब बढ़‌कर 35-40% तक पहुंच गया है।

मौजूदा शुल्क और असर

यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि यह नया 25% शुल्क मौजूदा 10% शुल्क के अतिरिक्त होगा या उसमें समाहित होगा। अप्रैल 2025 में ट्रंप प्रशासन ने 10% मूल शुल्क की घोषणा की थी जिसे बाद में अन्य देशों पर 26% तक बढ़ाया गया था। अब भारत के लिए यह शुल्क 25% निर्धारित किया गया है।

दबाव की रणनीति

यह फैसला उस समय आया है जब भारत और अमेरिका के अधिकारी प्रस्तावित व्यापार समझौते पर वार्ता कर रहे हैं। अमेरिका का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को नई दिल्ली का दौरा करने वाला है। इससे पहले, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने वाशिंगटन में पांचवें दौर की बातचीत पूरी की थी।

भारत फैसले का कर रहा है अध्ययन

भारत सरकार ने कहा है कि वह ट्रंप द्वारा 25 प्रतिशत शुल्क और जुर्माना लगाने की घोषणा के प्रभाव का अध्ययन कर रही है। सरकार का कहना है कि वह निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अब भी आशावान है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा, जैसा कि ब्रिटेन के साथ हालिया व्यापार समझौते में किया गया है। गुरुवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery