Wednesday, August, 13,2025

ड्रैगन ने बोइंग विमान की डिलीवरी पर लगाई रोक

बीजिंग: चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वार एक बार फिर गरमा गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अपनी एयरलाइंस कंपनियों को अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से नए विमानों की डिलीवरी लेने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अमेरिका में बने विमान पार्ट्स और डिवाइसेस की खरीद पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीन ने यह आदेश अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में जारी किया है। बोइंग एयरप्लेन एक अमेरिकी कंपनी है। बोइंग अमेरिका की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर है, जो विमान, रॉकेट, सैटेलाइट और मिसाइल बनाती है। कई देशों की एयरलाइंस कंपनियां बोइंग के बनाए गए प्लेन का इस्तेमाल करती हैं। बोइंग अमेरिका की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी भी है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डिफेंस डील करने वाली कंपनी भी है।

चीन ने कीमती मेटल्स की सप्लाई भी रोकी

चीन ने अमेरिका को दी जाने वाली 7 कीमती धातुओं (रेयर अर्थ मटेरियल) के निर्यात पर भी रोक लगा दी है। चीन ने कार, ड्रोन से लेकर रोबोट और मिसाइलों तक असेंबल करने के लिए जरूरी मैग्नेट यानी चुंबकों के शिपमेंट भी चीनी बंदरगाहों पर रोक दिए हैं। ये मटेरियल ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस बिजनेस के लिए बेहद अहम है। इस फैसले से दुनियाभर में मोटरव्हीकल, एयरक्राफ्ट, सेमीकंडक्टर और हथियार बनाने वाली कंपनियों पर असर पड़ेगा। ये महंगे हो जाएंगे। इससे अमेरिका के डिफेंस सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ेगा।

खनिजों के निर्यात को रोकने पर जताई चिंता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि चीन का कुछ दुर्लभखनिजों के निर्यात को रोकने का निर्णय 'चिंताजनक' है। ये दुर्लभ खनिज प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण घटक है। हैसेट ने कहा," दुर्लभ खनिजों की सीमाओं का बेहद सावधानी से अध्ययन किया जा रहा है... ये चिंताजनक है और हम अभी सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।"

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery