Friday, June, 27,2025

भारत के विकास में संस्कृति एक ग्रोथ इंजन की तरह: शेखावत

ब्रासीलिया: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 'विकास भी, विरासत भी' का सिद्धांत दर्शाता है कि आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा एक साथ चलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमेशा से समावेशी विकास का पक्षधर रहा है। भारत अपने विकास में संस्कृति को भी एक ग्रोथ इंजन की तरह रखता है। भारत सभी ब्रिक्स साझेदारों के साथ इस साझा यात्रा में सहभागी बनने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

शेखावत ने ब्राजील में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत की उस प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करने के लिए, जो न्याय, नवाचार और विरासत पर आधारित सांस्कृतिक सहयोग को समर्पित है। समावेशी विकास के संवाहक के रूप में रचनात्मक अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने से लेकर, नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सुदृढ़ डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से जलवायु लचीलापन की वकालत तक, भारत ने संस्कृति को सतत विकास के केंद्र में स्थापित किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका के संस्कृति मंत्री मुबारक इब्राहिम अल नाखी, मार्गरथ मेनेजेस तथा श्गेइटन मैकेंजी के साथ सार्थक एवं उत्कृष्ट विचार-विमर्श किया।

सांस्कृतिक संपत्ति के अवैध व्यापार पर जताई चिंता

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांस्कृतिक संपत्ति के अवैध ऑनलाइन व्यापार को लेकर चिंता व्यक्त की और पुनर्प्राप्ति पर ब्राजील के दृष्टिकोण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक दक्षिण की सभ्यतागत आत्मा के अत्यंत समीप एक महत्वपूर्ण विषय है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery