Wednesday, April, 16,2025

हसीना को कुर्सी से हटाया था, अब बनाई नई पार्टी

ढाका: बांग्लादेश में सियासत एक बार फिर करवट बदल रही है। शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ करने वाले छात्र आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कुछ छात्र नेताओं ने बांग्लादेश में नई राजनीतिक पार्टी नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के गठन की घोषणा की है। इस नई पार्टी की कमान नाहिद इस्लाम को सौंपी गई है। उन्हें पार्टी का मुख्य संयोजक बनाया गया है। नाहिद ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सलाहकार के पद से हाल ही इस्तीफा दे दिया था। नई टीम में शीर्ष पदों की कुल संख्या 10 होगी। नई पार्टी के शुभारंभ के लिए कई लोग ढाका की सड़कों पर एकत्र हुए। 

राष्ट्रीय नागरिक कमेटी के सदस्य सचिव अख्तर हुसैन को महासचिव का पद दिया गया है। नासिरुद्दीन पटवारी मुख्य संयोजक होंगे। वरिष्ठ संयुक्त संयोजक सामंथा शर्मिन और अरिफुल इस्लाम अदीब बनाए गए हैं। 

इसके अलावा, अब्दुल हन्नान माशूद, हसनात अब्दुल्ला, सारजिस आलम और सालेहुद्दीन सिफात को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नाहिद इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश में भारत समर्थक और पाकिस्तान समर्थक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

शुक्रवार को पार्टी के सदस्यों ने सबसे पहले ढाका के माणिक मियां एवेन्यू स्थित मंच पर कुरान का पाठ किया। इसके बाद गीता, बाइबल और त्रिपिटक जैसे धार्मिक ग्रंथों का भी पाठ किया। टीम ने राष्ट्रगान गाकर अपनी शुरुआत की। 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में अवामी लीग की सरकार गिर गई थी। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत चली गईं। 8 अगस्त को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery