Wednesday, July, 15,2026

ट्रंप का अल्टीमेटमः डील या हमला' सीजफायर बढाने से इनकार

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने वहां 'सत्ता संतुलन बदल दिया है' और अब दोनों देशों के बीच जल्द ही एक बड़ी डील संभव है। सीएनबीसी से बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएगा और समय बहुत कम बचा है। उन्होंने यह भी बताया कि युद्धविराम के दौरान अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत किया है। हमने इस समय का इस्तेमाल तैयारी में किया है, हमारे पास पर्याप्त गोला-बारूद है। वहीं, अमेरिकी शर्तों पर ईरान की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के कारण कूटनीतिक प्रयासों को झटका लगा है। ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। ऐसे में इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता फिलहाल अनिश्चितता में फंसी हुई है।

होर्मुज बना मुख्य मुद्दा

दोनों देशों के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम समाप्त होने के करीब है और तनाव चरम पर बना हुआ है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा से पहले समझौता नहीं हुआ तो 'बम गिरने शुरू हो जाएंगे।' वहीं, ईरान ने भी संकेत दिया है कि उसके पास 'नए पत्ते' हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में होर्मुज जलडमरूमध्य सबसे अहम मुद्दा बनकर उभरा है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी सेना के जवान धावा बोल कर एक तेल टैंकर पर सवार हो गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस टैंकर पर एशिया में ईरानी कच्चे तेल की तस्करी के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था। पेंटागन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने 'यात्रा के अधिकार के तहत समुद्री अवरोध उत्पन्न किया और 'एम/टी टिफानी' नामक टैंकर पर उसके जवान 'बिना किसी प्रतिरोध' के सवार हो गए।

वैस की इस्लामाबाद यात्रा फिलहाल टली

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का पाकिस्तान दौरा फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह दौरा पूरी तरह रद्द नहीं हुआ है, बल्कि 'होल्ड' पर रखा गया है। वहीं, तेहरान टाइम्स से बात करते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery