Tuesday, November, 25,2025

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आएंगे आठ चीते... भारत में बढ़ेगा कुनबा

गबोरोन (बोत्सवाना): अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जल्द ही आठ चीते भारत आएंगे। भारत और बोत्सवाना ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान इन आठ चीतों को भारत स्थानांतरित करने की योजना की औपचारिक घोषणा की। मुर्मू ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको और वहां के लोगों को धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि हम इन चीतों की अच्छी देखभाल करेंगे। बोको ने कहा कि उनका देश गुरुवार को प्रतीकात्मक रूप से चीतों को राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपेगा। हाल ही में पकड़े गए इन आठ चीतों को भारत भेजने से पहले मोकोलोडी प्राकृतिक अभयारण्य में एक पृथकवास परिसर (क्वारंटाइन) में रखा जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बोत्सवाना की उनकी यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति बोको ने कहा कि जैव विविधता सहयोग के एक भाग के रूप में, भारत को चीते सौंपने का कदम वहां इनकी आबादी के पुनरुत्थान में सहायता करेगा। मुर्मू और बोको की उपस्थिति में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सहमति ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग, सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर

दूसरी ओर, बोत्सवाना के राष्ट्रपति बोको ने कहा कि दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक और सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, क्योंकि भारत दवाओं, खासकर जेनेरिक दवाओं के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग औषधि क्षेत्र में भी होगा, ताकि उनके देश में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेंगे और आपसी चिंता के क्षेत्रों में एकजुट होंगे। उन्होंने बोत्सवाना के लोगों के कौशल को बढ़ाने में भारत के सहयोग की भी सराहना की।

साथ मिलकर करेंगे काम

बोको ने मुर्मू की यात्रा को ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय घटना बताया, क्योंकि यह (यात्रा) दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 60 साल बाद हुई है। उन्होंने कहा कि हम बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था में बदलाव और अपने देश के पुनरुद्धार से संबंधित पहलों को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को तीन-दिवसीय राजकीय यात्रा पर बोत्सवाना पहुंचीं। दक्षिणी अफ्रीका स्थित इस देश की किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery