Friday, September, 04,2026

स्मृति संस्थान स्वरा भास्कर पर दर्ज कराएगा FIR

चित्तौड़गढ़: अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ओर से फिल्म पद्मावत में जौहर के दृश्य को लेकर दिए बयान के बाद चित्तौड़गढ़ में आक्रोश है। जौहर स्मृति संस्थान और राजपूत संगठनों ने बयान की आलोचना करते हुए इसे महारानी पद्मिनी और जौहर करने वाली महिलाओं के बलिदान का अपमान बताया। संस्थान अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली ने कहा कि जौहर किसी एक समाज का नहीं था। रानी पद्मिनी और रानी फूल कंवर के साथ 16 हजार महिलाओं ने जौहर किया था, जिनमें 36 कौम की महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा कि संस्थान के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर स्वरा भास्कर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाएंगे।

स्वाभिमान की रक्षा का अंतिम विकल्प था जौहर: निर्मला

संस्थान उपाध्यक्ष निर्मला कंवर ने कहा कि जौहर उस दौर में स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा का अंतिम विकल्प था। उन्होंने सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की। इतिहासविद एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सुशीला लड्डा ने महारानी पद्मिनी को मेवाड़ ही नहीं, पूरे भारत वर्ष के स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महारानी पद्मिनी त्याग, समर्पण और सेवा की प्रतीक हैं।

स्वरा को माफी मांगनी चाहिए: रत्ना कुमारी

भाजपा नेत्री रत्ना कुमारी सिंह ने भी स्वरा भास्कर से माफी मांगने की मांग की। शीला शेखावत ने कहा कि इतिहास से जुड़े संवेदनशील विषय पर टिप्पणी से पहले तथ्य और संदर्भ समझना जरूरी है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि जौहर को आधुनिक संदर्भ में देखना उस दौर की परिस्थितियों की अनदेखी है।

मातृ शक्ति के त्याग का अपमान

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद सीपी जोशी ने कहा कि रानी पद्मावती के जौहर को कायरता से जोड़ना चित्तौड़ की मातृशक्ति के त्याग और बलिदान का अपमान है। उन्होंने सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि चित्तौड़ का इतिहास और वीरांगनाओं का बलिदान सम्मान का विषय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery