Thursday, February, 12,2026

विकास की उड़ान भरता राजस्थान नारी शक्ति से नील गगन तक

राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार को पेश किए गए बजट में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तीकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और भविष्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने का रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी का संकेत देता है।

  • लाख रुपए तक ऋण 1.5 मिलेगा मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना में।
  • क्लस्टर लेवल 100 फेडरेशन को भवन।
  • करोड़ रुपए की, नारी 01 शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में ऋण सीमा।
  • से सेंटर 25 निर्माण। महिलाओं को देंगे डिजिटल फाइनेंशियल ज्ञान।

रूरल वुमेन बीपीओ

  • जिला स्तर पर होगी स्थापना।
  • प्रस्तावित व्ययः 100 करोड़ रुपए।
  • ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल व रोजगार का उद्देश्य।

राजीविका

  • 5 हजार महिलाओं को बीसी (बैंकिंग करेस्पोंडेंट) सखी बनाया जाएगा।
  • 1 हजार महिलाओं को बैंक सखी के रुप में ग्रामीण बैंक शाखाओं से जोड़ा जाएगा।
  • 20 करोड रुपए से 50 नवीन एंटरप्राइजेज स्थापित होंगे। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग व पैकेजिंग होगी।
  • महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए संभाग मुख्यालयों पर शुरू होंगे राज सखी स्टोर्स।
  • 500 करोड़ से होगा 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण। इनके जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में मिड डे मील के लिए स्वयं सहायता समूह उपलब्ध कराएंगे फल सब्जी।

इनका भी खास ध्यान

  • भरतपुर व कोटा में महिला एवं बाल शक्ति संकुल बनेंगे।
  • किशोरी बालिका योजना का होगा विस्तार।
  • 50 करोड़ रुपए की लागत से जरूरतमंद व असुरक्षित बच्चों के लिए ऑब्जर्वेशन होम्स व चिल्ड्रन होम्स की स्थापना होगी।
  • जामहोली के राजकीय बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह
  • में बालक व बालिका विग की क्षमता 125 से बढ़ाकर 250 की जाएगी।
  • 42 आवासीय विद्यालयो के 15 हजार स्टूडेंट्स को उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आईआईटी दिल्ली के सह‌योग से करवाई जाएगी तैयारी।
  • बारां के सहरिया व खैरवा एवं उदयपुर की कथौड़ी जनजाति के परिवारों को मिलेगे हर माह 1200 रुपए।

खेल प्रतिभाओं को संबल

  • 100 करोड़ रूण से महाराणा प्रताप खेल विवि, जयपुर में होंगे विकास कार्य।
  • 50 करोड रूप्यत खर्च होंगे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स पर।
  • 30 करोड़ रु. से इनडोर हॉल, जैसलमेर में ट्रैक व स्विमिंग पूल।
  • 10 करोड़ रु. से नाथद्वारा-राजसमंद में राणा पुंजा खेल अकादमी बनेगी।

यहां बनेंगे खेल स्टेडियम

  • धौलपुर
  • विजयनगर, ब्यावर
  • बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़
  • छींछ, हिम्मत मैदान गढ़ी, बांसवाडा
  • डीग, कामां
  • आकोला, चित्तौड़गढ़
  • आहोर, जालोर
  • हिण्डौन, करौली
  • नवलगढ़, काकोडा व बुहाना, झुझुनू
  • इटावा, कोटा
  • भीम, राजसमंद
  • श्रीमाधोपुर, सीकर
  • बारा

राजसमंद में राणा पुंजा खेल अकादमी बनेगी।

  • 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल व रनिंग ट्रैक के कार्य होंगे।
  • जयपुर-उदयपुर में रीको व RSMML के सहयोग से एक-एक खेल के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित होगी।
  • ब्यावर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम व जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम का होगा विकास।
  • पोकरण में इनडोर स्टेडियम।
  • ढाई हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ओपन जिम।
  • 22 आवासीय खेल अकादमियों में लगेगे सोलर पैनल।
  • लालगढ़ जाटान (सादुलशहर), श्रीगंगानगर में हैडबाल अकादमी शुरू होगी।

धरोहर संरक्षण, श्रद्धा का विस्तार और पर्यटन को नई दिशा

  • धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का होगा सुदृढ़ीकरण।
  • तनोट, जैसलमेर के समग्र विकास के लिए बनेगा व्यापक प्लान।
  • 30 करोड की रुपए की लागत से पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा, केशोरायपाटन, डीग तथा चित्तौड़गढ़ में बनेंगे हेरिटेज वॉक-वे।
  • 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे गढ़ पैलेस, झालावाड़, मंदिर समूह किराडू, बाड़मेर, सरवाड़ किला, अजमेर व सुनहरी कोठी, टोंक के संरक्षण व जीर्णोद्धार पर।
  • बांदीकुई में संत श्री दुर्बलनाथ का पैनोरमा।
  • सिवाना, बालोतरा में वीर दुर्गादास पैनोरमा।
  • सलूंबर में हाड़ी रानी पैनोरमा।
  • नागौर के खरनाल में वीर तेजाजी पैनोरमा।
  • अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती का पैनोरमा।
  • राजसमंद में अन्नपूर्णा माताजी मंदिर से दयाशाह किला तक रोप-वे बनेगा।
  • जयपुर जिले के रायसर स्थित बांकी माता मंदिर के लिए बनेगा रोप-वे।
  • 10 करोड़ की लागत से जयपुर जिले के नईनाथ धाम, भरतपुर जिले में नदबई के एंचेरा स्थित कदमखंडी धाम सहित विभिन्न मंदिरों का निखरेगा स्वरूप।
  • जैसलमेर में विकसित होगा अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन।
  • 30 करोड़ की लागत से पुष्कर, खाटूश्यामजी, देशनोक, पोकरण, डिग्गी एवं मंडावा में प्रवेश मार्ग बनेंगे मॉडल रोड।
  • 100 करोड़ रुपए से भरतपुर में बनेगा ब्रज कन्वेंशन सेंटर।
  • 200 करोड़ रुपए से झुंझुनूं, चूरू एवं सीकर में 660 हवेलियां होंगी पर्यटन इकाई के रूप में विकसित ।
  • जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालौर को मिलाकर बनाया जाएगा थार सांस्कृतिक सर्किट।
  • आगामी वर्ष में 6 हजार वरिष्ठजन को हवाई मार्ग से व 50 हजार वरिष्ठजन को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  • रूरल टूरिज्मः होम स्टे चलाने वालों को ब्याज पर मिलेगा अनुदान।
  • 113 करोड़ रुपए से होली- दिवाली सहित बड़े त्योहारों पर मंदिरों में होगी सजावट।
  • सवाई माधोपुर व बासवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन स्थापित होंगे।

मातृशक्ति को सम्मान

राजस्थान बजट 2026-27 नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को परिलक्षित करने वाला है। बजट मातभृक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा को समर्पित है। यह बजट महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इस बजट से युवाओं के सपनों को नए पंख मिलेंगे। नई भर्तियों के प्रावधानों ने प्रदेश के युवाओं में नया जोश भर दिया है।

'विकसित राजस्थान' की परिकल्पना होगी साकार

बजट 'समृद्ध किसान, सशक्त पशुपालक और विकसित राजस्थान' की परिकल्पना को साकार करने वाला है। यह महिलाओं, छोटे किसानों और ग्रामीण गरीबों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और विकसित 'भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आगामी वर्ष में 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई यात्रा व 50 हजार को एसी ट्रेन से देशभर के विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इसके साथ ही देवस्थान विभाग की धर्मशालाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य करवाए जाएंगे। विभाग की रिक्त जमीनों पर धर्मशालाओं के निर्माण व संचालन के लिए बीओटी आधारित नीति बनाई जाएगी। हमारी सांस्कृतिक धरोहर होली, दीपावली, महाशिवरात्रि, रामनवमी, गुरु पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्यौहारों को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए देवस्थान विभाग के मंदिरों में विशेष साज-सज्जा व आरती कर्कायक्रम के लिए 13 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। प्रदेशभर के विभिन्न 10 मंदिरों में 10 करोड के कार्य करवाए जाएंगे।

प्रदेश के खनन सेक्टर के लिए बड़ा सुधार पैकेज

  • एम-सैंड को बढ़ावाः एम-सैंड (M-Sand) के न्यूनतम 25% उपयोग को चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर 50% तक किया जाएगा, प्राकृतिक रेत पर निर्भरता घटेगी।
  • विभागीय पुनर्गठनः खनिज विभाग का पुनर्गठन, खनिज अभियंताओं और भू वैज्ञानिकों के 15 नए कार्यालय खोले जाएंगे।
  • कार्यालयों का क्रमोन्नयनः 10 एएमई कार्यालयों को डीएमई कार्यालयों में अपग्रेड किया जाएगा।
  • एआई/एमएल से खोज: एआई/एमएल तकनीक के जरिए क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल एक्सप्लोरेशन को गति दी जाएगी।
  • स्टार रेटिंग व्यवस्था : सुरक्षित और वैज्ञानिक खनन को बढ़ावा देने के लिए स्टार रेटिंग सिस्टम लागू, उत्कृष्ट खानधारकों को सम्मान।
  • उन्नत सर्वे और ड्रिलिंगः बेस मेटल, लाइमस्टोन, मैंगनीज और आयरन के लिए जियो-फिजिकल सर्वे व ड्रिलिंग अभियान।
  • खनिज कोर लाइब्रेरीः स्टेट ऑफ आर्ट-खनिज कोर लाइब्रेरी की स्थापना।
  • ग्रीन ऊर्जा विस्तारः आगामी वित्तीय वर्ष में 60 नए सीएनजी स्टेशन और 250 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे।
  • डीम्ड नॉन-वर्किंग पीरियडः अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों की 10 किमी परिधि में ईको-सेंसिटिव जोन। अधिसूचना के अभाव में बंद खनन पट्टों/क्वारी लाइसेंसों की अवधि को डीम्ड नॉन-वर्किंग पीरियड घोषित किया जाएगा।

7500 आंगनबाड़ियों को बनाया जाएगा नंदघर

80 करोड़ से आंगनबाड़ी भवनों की होगी मरम्मत।

  • राजस्थान स्टेट अर्ली चाइल्डहुड केयर, डेवलपमेंट एंड एजुकेशन पॉलिसी बनेगी।
  • इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोर्स करवाया जाएगा।
  • 225 करोड़ रुपए से 7500 आआंगनबाडियों को बनाया जाएगा नंदघर।
  • 17095 आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे बिजली कनेक्शन।

गुणवत्ता और पारदर्शिता

निर्माण कार्यों की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी संचालित सेंट्रलाइज्ड क्वालिटी कंट्रोल लैब स्थापित होंगी।

सामाजिक सरोकार

चरणबद्ध रूप से 'मुख्यमंत्री शिशु वात्सल्य सदन' स्थापित किए जाएंगे और पंचायत राज संस्थाओं को स्टेट पंचायत अवार्ड दिए जाएंगे। कार्मिकों के लिए विशेष सैलरी अकाउंट पैकेज लागू होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery