Wednesday, November, 25,2026

बूंदी के 20 पार्कों का 7.56 करोड़ से होगा कायाकल्पः बिरला

कोटा/बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बूंदी में 7.56 करोड़ रुपए की लागत से शहर के 20 पाकों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन पार्को में झूले, ओपन जिम, योग प्लेटफॉर्म, लाइटिंग, चारदीवारी और वॉक वे जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

पुनर्विकास के बाद शहरवासियों को बेहतर और सुविधायुक्त पार्क मिल सकेंगे। बिरला ने कहा कि पार्क हर कॉलोनी और मोहल्ले की पहचान होते हैं। ये बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने और स्थानीय नागरिकों के आपसी मेल-जोल के प्रमुख केंद्र हैं। इनके विकास से नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मई में आयोजित 'विकास मंथन' में बूंदी के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की गाई कार्य योजना अब धरातल पर साकार हो रही है। अगस्त में करीब 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद पार्कों के पुनर्विकास का यह कार्य विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगतिरत

बूंदी के विकास के लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सड़कों का पुनर्विकास, नए चौराहों का निर्माण, फ्लाईओवर, भूमिगत विद्युत लाइनें और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था शामिल हैं। इसके अलावा फायर स्टेशन, रामाश्रय भवन, कन्या महाविद्यालय का नया भवन, आयुष संस्थान और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।

आइसोलेशन वार्ड और कनेक्टिविटी कॉरिडोर का लोकार्पण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड एवं कनेक्टिविटी कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं की बेहतर बनाने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि कोटा मेडिकल कॉलेज चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक संसाधनों, स्वच्छता और मरीजों की देखभाल के मामले में प्रदेश में एक आदर्श अस्पताल के रूप में स्थापित हो। बिरला ने कहा कि अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है।

इसके तहत कैंसर हॉस्पिटल, स्पाइनल इंजरी सेंटर, क्रिटिकल केयर वार्ड, कॉटेज एवं क्यूबिकल वार्ड, अत्याधुनिक इमरजेंसी और फिजियोथेरेपी सेंटर जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर उपचार और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर सुविधाएं और समुचित देखभाल भी मिलनी चाहिए। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery