Wednesday, November, 25,2026

दुनियाभर में बसे राजस्थानियों को अपनी माटी से जोड़ेगी राज्य सरकार

जयपुर: राजस्थान सरकार देश और विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को अपने गृह प्रदेश से जोड़ने के लिए राजस्थान फाउंडेशन के जरिए प्रयास कर रही है। इसके तहत देश-विदेश के प्रमुख शहरों में फाउंडेशन के 51 चैप्टर स्थापित किए गए हैं। इनमें भारत में 25 और विदेशों में 26 चैप्टर शामिल हैं।

वहीं, प्रदेश के सभी 41 जिलों में जिला प्रवासी सेल भी स्थापित किए गए हैं। इन सेल के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में राजस्थान फाउंडेशन की 14वीं कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद और संपर्क और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रदेश से बाहर रह रहे राजस्थान मूल के लोगों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य सचिव ने 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियां
समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के सत्र रोचक, संवादपरक और सूचनाप्रद होने चाहिए, ताकि इसमें शामिल होने वाले प्रवासियों को सार्थक अनुभव मिल सके।

बैठक में राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त एवं राजस्थान अफेयर्स विभाग की विशेष सचिव डॉ. मनीषा अरोड़ा ने फाउंडेशन की गतिविधियों, संगठनात्मक ढांचे और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के चैप्टर उन प्रमुख शहरों में स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में राजस्थान मूल के लोग रहते हैं। बैठक में पिछली कार्यकारी समिति की बैठक के निर्णयों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा राजस्थान फाउंडेशन के दिशा-निर्देशों में प्रस्तावित संशोधन, चैप्टर के लिए मॉडल संविधान के प्रारूप और फाउंडेशन के सेवा नियमों पर चर्चा हुई। बैठक में उद्योग एवं राजस्थान अफेयर्स विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत सहित कार्यकारी समिति के सदस्य तथा फाउंडेशन और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery