Wednesday, November, 25,2026

सात माह में कार्रवाई की रफ्तार 4.4 गुना बढ़ी

भिवाड़ी: साइबर ठगी के गढ़ के रूप में पहचान बना चुके भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा में पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में एक अप्रैल से शुरू अभियान के तहत सात महीने में कार्रवाई की रफ्तार 4.4 गुना बढ़ी है। पुलिस ने शिकायतों का इंतजार छोड़ सूचनाओं के आधार पर खुद मामले दर्ज कर गिरोहों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। जनवरी से मार्च 2026 तक दोनों जिलों में 35 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि एक अप्रैल से 27 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 357 पहुंच गया। गिरफ्तारियों का मासिक औसत 11.7 से बढ़कर 51 हो गया। ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत अप्रैल-मई में ही 102 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए। इसके बाद भी कार्रवाई लगातार जारी रही।

दबिश में 6.3 गुना बढ़ोतरी

जनवरी से मार्च तक 60 दबिश दी गई थीं, जबकि एक अप्रैल से 27 अक्टूबर तक 876 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। मासिक औसत 20 से बढ़कर 125.1 हो गया। दर्ज प्रकरण 33 से बढ़कर 182 हुए और 470 मोबाइल जब्त किए गए। प्रतिविम्ब पोर्टल आधारित गिरफ्तारियां 23 से बढ़कर 313 पहुंच गई।

तकनीक से नेटवर्क पर प्रहार

23 नवंबर तक पुलिस ने स्वसंज्ञान से 175 प्रकरण दर्ज कर 361 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 132 मामलों में बीएनएस की धारा 112 (2) लगाई गई। 45 प्रकरणों में तीन या अधिक आरोपी पकड़े गए। प्रतिबिम्ब पोर्टल से पहचान के साथ 2,546 सिम कार्ड और 3,134 आईएमईआई बंद करवाए गए। सितंबर में 13 इनामी साइबर ठग पकड़े गए। पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपए की ठगी राशि होल्ड कराई और 621 मोबाइल लौटाए। प्रतिबिम्ब डाटा जनवरी के 797 से जुलाई में घटकर 226 रह गया। अब पुलिस के सामने अभियान की निरंतरता, संयुक्त कार्रवाई और आरोपियों को सजा दिलाने की चुनौती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery