Wednesday, November, 25,2026

गुरु नानक देव का जीवन सेवा, समानता और समर्पण की प्रेरणाः भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके त्याग, समर्पण, साहस और बलिदान की परंपरा भारतीय इतिहास में विशेष स्थान रखती है। श्री गुरु नानक देव जी ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सत्य का संदेश दिया और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि एक सच्चे सेवक की बाधाओं से घबराए बिना अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

हमारे लिए राजनीति सत्ता प्राप्त करने का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। मुख्यमंत्री मंगलवार को राजापार्क में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया और मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने अंधकार और चुनौतियों के दौर में बिना किसी भय के सत्य का संदेश दिया। उनकी हजारों मील की कठिन यात्राओं में अनेक दुर्गम बाधाएं आईं, लेकिन वे अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटे। उनका संदेश था कि ईश्वर का स्मरण करें, ईमानदारी और परिश्रम से कमाएं तथा जरूरतमंदों के साथ मिलकर बटिं।

गुरुद्वारों में सुविधाओं का हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिख समाज के कल्याण, उत्थान और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब और अनूपगढ़ के बुड्डा जोहड़ गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सिख समाज के विद्यार्थियों के छात्रावास के लिए भूमि आवंटित की आ चुकी है। कार्यक्रम में जयपुर महापौर सुनील कोठारी, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

 बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बूंदी स्थित गुरुद्वारा श्री लंगर साहिब में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के बताए मानवता, समानता और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बिरला ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर कर सभी को समान मानने की सीख दी। उनके विचार आज भी जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने सेवा, त्याग और बलिदान की परंपरा को हमेशा आगे बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर खेतों में अन्न उपजाने और गुरुद्वारों में बिना किसी भेदभाव के सभी को लंगर में भोजन कराने तक, हर क्षेत्र में सेवा का भाव दिखाई देता है। बिरला ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery