Wednesday, October, 14,2026

झटके के साथ रुकी ट्रेन... यात्रियों में मचा हड़कंप

अलवर: ईदगाह आगरा से बांदीकुई जा रही मेमू ट्रेन का एक डिब्बा मंगलवार को खेड़ली रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले पटरी से उतर गया। फाटक संख्या 66 और 67 के बीच हुई घटना में डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतर गए। तेज आवाज के साथ ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यात्रियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे अचानक तेज झटका लगा और जोरदार आवाज के साथ ट्रेन रुक गई। घबराए यात्री डिब्बे से नीचे उतर गए। ट्रेन के गार्ड मनोज कुमार के अनुसार, ट्रेन सुबह 8:50 बजे आगरा से रवाना हुई थी। खेड़ली से पहले बिजली के पोल संख्या 96/8 के सामने दूसरे डिब्बे के दो पहिए पटरी से उत्तर गए। सूचना पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेन बीच रास्ते में रुकने से यात्रियों को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा। ऐसे में पास के मोती का नंगला गांव के ग्रामीण मदद के लिए आगे आए। वे घरों से पानी लाकर यात्रियों को पिलाने पहुंचे। बाद में रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों को पानी की बोतलें वितरित कीं।

भरतपुर-बांदीकुई रेल मार्ग प्रभावित

डिब्बे के पटरी से उतरने से भरतपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रभावित ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था की गई। गांधीधाम-आगरा छावनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को खेड़ली से वापस बांदीकुई की और स्वाना किया गया। इसके बाद ट्रेन को बांदीकुई से अलवर-मथुरा होकर आगरा भेजने की व्यवस्था की गई। यात्री जगदीश ने बताया कि वह भरतपुर से बांदीकुई जा रहे थे और शाम चार बजे पोरबंदर जाने के लिए उनका आरक्षण था। ट्रेन के बेपटरी होने से उनकी आगे की यात्रा प्रभावित हुई। क्षेत्र में नदबई से खेरली तक रेलवे लाइन शिफ्टिंग का काम भी चल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery