Saturday, August, 01,2026

RLP प्रमुख की राजनीति नकारात्मक माहौल को भुनाने वाली

अजमेर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी राजनीति केवल नकारात्मक माहौल को भुनाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेनीवाल सार्वजनिक मंचों पर बड़े दावे करते हैं, जबकि बंद कमरों में नेताओं के पैर छूते हैं और भाजपा से नाराज नेताओं को साथ जोड़ने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार वे सत्ता के समीकरण तलाशते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीतिक शैली को समझ चुकी है तथा भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में
मान उतरेगा। डॉ. ज्योति मिर्धा ने दावा किया कि नागौर जिले में भाजपा पहले से अधिक मजबूत है और पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति को भी कमजोर बताते हुए कहा कि इसका लाभआगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगा। भुनाबाय स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अजमेर संभाग प्रभारी अशोक परनामी की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में अजमेर संभाग के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रधान, जिला प्रमुख तथा वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकास और रोजगार पर भाजपा का फोकसः परनामी

अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को चुनावी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने यमुना जल समझौता, ईआरसीपी परियोजना, किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति, पेपर लीक मामलों में एसआईटी की कार्रवाई, 1.37 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार तथा 85 हजार भर्तियों की प्रक्रिया का उल्लेख किया। साथ ही समर्पित और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी सहमति बनी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery