Tuesday, August, 12,2025

भारत-पाक युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं:  शहीद स्मारक पार्क में 12 राजपूताना राइफल्स (इच्छामति बटालियन) ने 1971 के भारत- पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में बटालियन के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों, जवानों और वीरांगनाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रभु सिंह राठौड़ (सेवानिवृत्त) ने ऐतिहासिक लड़ाई और बटालियन के साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 1971 को इच्छामति और खड़खड़िया नदियों के समीप बटालियन ने पाकिस्तान की 48 पंजाब बटालियन को हराते हुए शानदार विजय प्राप्त की। इस युद्ध में राइफलमैन प्रेम सिंह और छगन सिंह को मरणोपरांत "वीर चक्र" से सम्मानित किया गया। सूबेदार अभय राम को "सेना मेडल" और लांस नायक सांवत सिंह व देवा सिंह को "मॅशन इन डिस्पैचेस" से नवाजा गया। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को मंच पर विशेष सम्मान दिया गया।

इनमें रजनी देवी, कमलेश, मनोज देवी, गुलाब कंवर और अन्य वीरांगनाएं शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रामावतार मीणा और बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर जयसिंह शेखावत समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। उपस्थित अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजन हवलदार केशर सिंह ने किया, जबकि संचालन सूबेदार मेजर सुभाष और सुबेदार विजयपाल काजला ने किया। इस मौके पर बटालियन की वीरता और बलिदान को याद कर देश के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery