Friday, April, 18,2025

हादसों को रोकने के लिए बनाएं प्रभावी योजनाः दीया कुमारी

राजसमंद: पाली और राजसमंद (मारवाड़ और मेवाड़) को जोड़ने वाली देसूरी की नाल पर पर हो रहे सड़क हादसों के बलते उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को घाट क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने यहां खतरनाक मोड़, तीव्र ढलानों और संकरी सड़कों को देखकर संबंधित विभागों (आरएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, और एनएचएआई) को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़क के चौड़ाईकरण, क्रॉस बैरियर, रंबल स्ट्रिप लगाने और एलिवेटेड रोड की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, आरएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक सुनील जय सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव डी. आर. मेघवाल, एनएच (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता सतीश चंद्र अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक कुमार शमां,

राजसमंद पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मगनीराम रैगर मौजूद रहे। इस दौरान पाली कलेक्टर एल. एन. मंत्री भी पहुंचे, जिन्होंने उप मुख्यमंत्री से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

 

देसूरी की नाल में हुए कई बड़े हादसे
देसूरी की नाल अरावली पर्वतमाला के बीच से गुजरती है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ खतरनाक ढलानों और तीखे मोड़ों के कारण कुख्यात है। इस 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पिछले दो दशक में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। साल 2007 में यहां सबसे बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 90 व्यक्तियों की जान गई थी। हाल ही 8 दिसंबर को एक स्कूल बस पलटने से यहां तीन बच्चों की जान चली गई थी।

यह मार्ग 15 खतरनाक मोड़ और 5 संकरी पुलियों के चलते बेहद जोखिम भरा है। उप मुख्यमंत्री के दौरे के बाद क्षेत्र में नई आस जगी है और लोगों को उम्मीद है कि देसूरी की नाल का जल्द सुधार होगा।

 

घाट सेक्शन को सुधारना सरकार की प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देसूरी की नाल में अब तक कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं, इस घाट सेक्शन को सुधारना सरकार की प्राथमिकता है। एक महीने में यहां अधिकतम सुरक्षा प्रबंधन, सेफ्टी वॉल संबंधी कार्य किए जाएंगे। साथ ही इसके स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा कर उपाय किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार में भी बतौर सांसद उन्होंने इस रोड को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए थे, अब डबल इंजन की सरकार में इस काम को हर हाल में पूरा किया जाएगा, देसूरी की नाल को सुधारना उनकी प्राथमिकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery