Friday, April, 18,2025

बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, अशोक चांदना सहित कई गिरफ्तार

बूंदी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने सोमवार को बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिजली निगम की ओर से वीसीआर भरने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं को उग्र होता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू में किया।

दरअसल, डिस्कॉम के वीसीआर भरने के विरोध में पूर्व मंत्री अशोक चांदना की अगुवाई में सोमवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान बूंदी के एक मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए, जहां कार्यकर्ताओं को अशोक चांदना व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। इसी बीच कॉलेज चौराहे के करीब इन्हें पुलिस ने रोक दिया, जहां पुलिस से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की कहासुनी व धक्का मुक्की हो गई।

इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को मौके से खदेड़ दिया। साथ ही हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी जिला अध्यक्ष व केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी और कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी
कॉलेज चौराहे के नजदीक पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और वहीं धरना-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, सर्किट हाउस के पास पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

साथ ही वहां वज्र व अन्य वाहनों को भी तैनात कर दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम की ओर से वीसीआर भरने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। यही वजह है कि तैनात जाप्ते ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

 

जनता से लिया जा रहा बदला: चांदना
विरोध प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अशोक चांदना ने कहा कि भाजपा का बूंदी जिले में एक भी विधायक नहीं है। इसी का बदला आम जनता से लिया जा रहा है। उन्हें वीसीआर के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा सर्दी के इस सीजन में भी अधिकांश फीडरों पर रात में ही बिजली दी जा रही है। ऐसे में किसान ठिठुरते हुए खेत में पानी देने को मजबूर हैं। साथ ही ये सब कांग्रेस विधायकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery