Tuesday, August, 12,2025

नीमराणा और अलवर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे: यादव

नीमराणा: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नीमराणा दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए अलवर में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

नीमराणा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकों की सौगात दी गई। उन्होंने ये किताबें भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी को सौंपते हुए कहा कि ये धर्म-कर्म से जुड़ी पुस्तकें हैं, जिन्हें पार्टी कार्यकर्ता भी पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे मंदिरों और भंडारों के लिए समितियां बनती हैं, उसी तरह ज्ञान की सेवा के लिए भी गांवों में पुस्तकालय सलाहकार समितियां बनाई जानी चाहिए। यादव ने इस दौरान नीमराणा, बहरोड़, भिवाड़ी, सोतानाला, और अन्य क्षेत्रों में कई बड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

नीमराणा में बनेगा 300 बेड का ESIC अस्पताल

अपने संबोधन में मंत्री यादव ने कहा कि नीमराणा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, जिसकी जमीन का आवंटन पहले ही हो चुका है। भिवाड़ी की जल समस्या को हल करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ बातचीत के बाद 20 करोड़ रुपए की लागत से पाइपलाइन की स्वीकृति दी गई है। साबी नदी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की योजना के तहत एक और STP लगाया जाएगा। बहरोड़ क्षेत्र के लिए 11.32 करोड़ रुपए की घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 170 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 270 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही बावड़ी से हरियाणा सीमा तक एक नई सड़क का शिलान्यास किया गया है, जिससे 11 गांव सीधे जुड़ेंगे और 50 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।

अलवर में मिलेंगी खेल सुविधाएं

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में राजगढ़, गोविंदगढ़ और अलवर स्टेशनों की डीपीआर पर काम शुरू हो चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में - भजेड़ा और अनंतपुरा में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुए हैं। खेल सुविधाओं के लिए अलवर में 7 करोड़ की लागत से सिथेटिक ट्रैक और भिवाड़ी में बड़ा स्टेडियम बनेगा। नीमराणा जल योजना के तहत 55 किलोमीटर पाइपलाइन से 80 गांवों को पेयजल मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery