Tuesday, April, 07,2026

स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही... पीएमओ पर गुस्साईं सांसद

भरतपुर: यहां कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दिशा की बैठक के दौरान बात का जवाब नहीं देने पर सांसद संजना जाटव प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) नगेंद्र भदौरिया पर गुस्सा हो गई। सांसद ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि सोकर आए हो, इसलिए आवान नहीं आ रही है। मैंने पूरी बात कह दी और आपने सुना भी नहीं कि मैडम क्या कह रही हैं। संजना जाटव ने कहा कि दो दिन पहले आंधी-तूफान में छत से गिरकर घायल महिला को हॉस्पिटल लाया गया था।

सीएमएचओ से बात हो गई श्री, लेकिन निचले स्तर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। इस बात पर सीएमएनओ को मुस्कराते देख सांसद बोली कि किसी की जान चली गई और आप हंस्र रहे हैं, बड़े ही शर्म की बात है। तभी कलेक्टर कमर चौधरी ने बात संभालते हुए कहा कि हंस नहीं रहे हैं. उनको शक्ल ही ऐसी है। दरअसल, 4 अप्रैल को आए आंधी-तूफान में सोकरी गांव निवासी एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिसे कठूमर से भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया था। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई थी।

ओवरलोड वाहनों का भी मामला उठाया

मीटिंग में सासद संजना जाटव ने दोगुनी रॉयल्टी और ओवरलोड वाहनों का भी मामला उठाया। सांसद ने कहा- रूपवास और रुदावल इलाके में ओवरलोड वाहनों की वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए ओवरलोड वाहनों पर रोक लगनी चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग में सांसद रे ओले और बारिश से किसानों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया और मुआवजा दिलाने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery