Wednesday, November, 26,2025

शक्ति और संस्कृति का स्वरूप हैं देवियां: देवनानी

अजमेर: दुर्गाष्टमी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नौ देवियों के मंदिरों में दर्शन कर प्रदेशवासियों को सुख शांति की मंगलकामना की। देवनानी ने वरुण सागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर, पुष्कर रोड के नौसर माता मंदिर, भक्ति धाम मातानी मंदिर, नगीना बाग जत्तोई दरबार, बजरंगगढ़ अंबे माता मंदिर, चांद बावड़ी, रामगंज स्थित कालो माता मंदिर व आनासागर पुलिस चौकी के सामने चामुंडा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति में शक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का पर्व है। नौ देवियां मां के स्वरूप और प्रेरणा के प्रतीक हैं। इस अवसर पर सीता राम शर्मा, महेंद्र जादम, सतीश बंसल, चंद्रेश सांखला, राजेश शमां, राजकुमार लालवानी, विक्रम सिंह, संदीप गोयल, सुनील सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दिव्यांगों का सहारा बने स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सेवा पखवाड़े के तहत दिव्यांगजनों को स्कूटी और सुनने में सहायक उपकरण वितरित किए। मूक-बधिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों को स्कूटी व उपकरण तथा 150 विद्यार्थियों को कान की मशीने दी गई। मां माधुरी बृजवासी आवासीय विद्यालय कोटड़ा में भी छात्रों को

सामग्री भेंट की। मिलेगी सुगम सड़क

स्पीकर देवनानी ने जेएलएन अस्पताल तक नई सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। अग्रसेन चौराहे से इंडिया मोटर सर्किल तक 20 लाख रुपए और अस्पताल वाया आपातकालीन तक 16 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery