Saturday, August, 22,2026

हजारों मतदाताओं का वार्ड बदला, कांग्रेस ने जताया विरोध

अजमेर: नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड 23 के करीब एक हजार मतदाताओं के नाम वार्ड 24 में दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से निष्पक्ष जांच और सूची में तत्काल सुधार की मांग की है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु को याचिका सौंपकर मामले की जांच की मांग की। याचिका में बताया गया कि नई शिव कॉलोनी, तारकश की बगीची, पहाड़गंज, यूआईटी कॉलोनी, हरिजन बस्ती और पृथ्वीराज नगर का क्षेत्र परिसीमन नक्शे के अनुसार वार्ड 23 में शामिल है। इसके बावजूद इन क्षेत्रों के सैकड़ों मतदाताओं के नाम वार्ड 24 की भाग संख्या-2 की मतदाता सूची में प्रकाशित कर दिए गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इससे मतदान के अधिकार से प्रभावित हो सकते हैं।

पूर्व पार्षद के पिता का नाम भी बदला

पूर्व निर्दलीय पार्षद नरेश सारवान ने बताया कि वह और उनका परिवार वर्षों से वार्ड 23 में रह रहे हैं। इसके बावजूद उनका नाम और परिवार के सदस्यों के नाम वार्ड 24 की सूची में दर्ज कर दिए गए। उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम विशन लाल के बजाय किशनलाल दर्ज किया गया है। नरेश सारवान के अनुसार वार्ड 23 के करीब 700 से 800 मतदाताओं के नाम वार्ड 24 में जोड़ दिए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है।

बीएलओ पर दबाव का आरोप

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर दबाव बनाकर बीएलओ के माध्यम से परिसीमन के नियमों की अनदेखी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा गलत तरीके से वार्ड बदले गए मतदाताओं के नाम वापस वार्ड 23 में जोड़ने की मांग की। डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि मतदाता सूची में इस प्रकार की गड़बड़ी गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और चुनाव से पहले सभी पात्र मतदाताओं के नाम उनके संबंधित वार्ड में दर्ज कराने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery