Monday, August, 24,2026

तीजोत्सव में बिखरे राजस्थानी रंग, लोक गीतों ने बांधा समां

जयपुर: बीकानेर हाउस में आयोजित तीजोत्सव-2026 में रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शिरकत की। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में प्रदेश की लोक संस्कृति, कला, हस्तशिल्प, संगीत और पारंपरिक खानपान की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक संध्या में जैसलमेर के प्रसिद्ध लोकगायक कुतले खान ने अपनी लोक एवं सूफी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने 'केसरिया बालम' से की। इसके बाद 'छाप तिलक', 'घूमर', 'लहरियो', 'सांसों की माला' और 'दमादम मस्त कलंदर' सहित कई लोकप्रिय प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार सहित अन्य विशिष्टजनों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तीजोत्सव में राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। उत्सव का समापन सोमवार को होगा।

राजस्थानी व्यंजनों ने भी खींचा ध्यान

तीजोत्सव में राजस्थान के हस्तशिल्प, लोक कला और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले में प्रदेश के शिल्पकारों और लोक कलाकारों को अपनी कला और उत्पादों को दिल्लीवासियों तक पहुंचाने का अवसर मिला। वहीं, राजस्थानी व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

कई सांसद और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया अवलोकन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ सांसद पी.पी. चौधरी, राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्सव का जायजा लिया। प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने अतिथियों का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मेले का भ्रमण कराया। रोहित कुमार ने कहा कि तीजोत्सव एक ही मंच पर राजस्थान की लोक संस्कृति, संगीत, कला और पारंपरिक खानपान का अनुभव उपलब्ध करा रहा है। सोमवार को तीजोत्सव-2026 का समापन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery