Thursday, September, 03,2026

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को करणी सेना ने दी धमकी

जयपुर: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ गया है। राष्ट्रीय करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने वीडियो जारी कर स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने राजपूत वीरांगनाओं और क्षत्राणियों के बारे में टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। तंवर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र करते हुए स्वरा को धमकी भरे अंदाज में निशाना बनाया। लक्ष्मी तंवर ने आरोप लगाया कि राजपूतों के बारे में बयान देकर चर्चा में आने का चलन बढ़ रहा है। वहीं, करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने कहा कि स्वरा भास्कर को राजपूत क्षत्राणियों के इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्होंने जौहर को कायरता बताने वाली टिप्पणी को वीरांगनाओं के बलिदान का अपमान बताया। कीर्ति राठौड़ ने स्वरा से भाषा सुधारने को कहा और स्पष्ट किया कि हिंदू क्षत्राणियों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery