Tuesday, July, 14,2026

'कृत्रिम जनादेश' तैयार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को सरकार चलाने के लिए बहुमत दिया है, लेकिन दो-तिहाई बहुमत का जनादेश नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए 'कृत्रिम जनादेश' तैयार करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। पायलट ने कहा कि पहले जो विधेयक गिर चुका था, उसे दोबारा लाने की कोशिश 'मैन्युफैक्चर्ड मैडेट' के माध्यम से राजनीतिक उद्देश्य साधने का प्रयास है, जिसे जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को तोड़कर या सांसदों को प्रभावित कर कृत्रिम बहुमत बनाने की कोशिश संवैधानिक प्रक्रिया को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक ढांचे के तहत निर्धारित है। इसके लिए पहले जनगणना आवश्यक है, उसके बाद परिसीमन आयोग का गठन होता है और फिर प्रक्रिया आगे बढ़ती है। बिना निर्धारित आधार के परिसीमन करना केवल राजनीतिक हित साधने का प्रयास है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery