Tuesday, May, 26,2026

PCC का अभियान लक्ष्य से दूर, यूथ कांग्रेस का रिकॉर्ड

जयपुर: एक ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान' तय समय में अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और 5 लाख पदाधिकारी बनाने के अभियान की अवधि को 15 दिन तक बढ़ाना पड़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्थान यूथ कांग्रेस ने संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए मात्र 23 दिनों में ही तय लक्ष्य से करीब 23 प्रतिशत अधिक आंकड़ा पार कर दिया।

राजस्थान में यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव इस बार रिकॉर्ड सदस्यता और युवाओं की भागीदारी के कारण चर्चा में हैं। प्रदेश में अब तक सदस्यता और मतदान का आंकड़ा 24,59,096 तक पहुंच चुका है, जबकि संगठन ने शुरुआत में 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। खास बात यह है कि मतदान प्रक्रिया खत्म होने में अभी भी 7 दिन का समय बाकी है, ऐसे में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

संगठन को अब तक 14 करोड़ रुपए मिले

प्रदेशभर के जिलों, ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। यूथ कांग्रेस के संगठन चुनावों में सदस्यता लेने वाला प्रत्येक युवा वोटिंग में भी भाग ले रहा है। सदस्य बनने के लिए प्रति व्यक्ति 75 रुपए शुल्क निर्धारित है। इसी के साथ सदस्य को मतदान का अधिकार मिलता है। अब तक 24,59,096 सदस्यों में से 18,68,080 ने सदस्यता शुल्क जमा करवाया, जिससे संगठन को 14 करोड़ 1 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

जिलों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विधानसभा स्तर तक के चुनावों को लेकर युवाओं में भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कई जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया, सोशल मीडिया अभियान चलाए और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किए। यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार सक्रिय रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। नेताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में सदस्यता का आंकड़ा और बढ़ेगा और राजस्थान देश में सबसे अधिक सदस्यता वाले राज्यों में शामिल हो सकता है।

अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा

मतदान प्रक्रिया समाप्त होने में अभी एक सप्ताह बाकी है, इसलिए संगठन को उम्मीद है कि सदस्यता और वोटिंग दोनों नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यदि यही रफ्तार जारी रही तो अंतिम आंकड़ा 27 से 30 लाख के बीच पहुंच सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery